रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में गिरफ्तार आठ आरोपियों की न्यायालय में पेशी को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय फैजाबाद की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में पूरा करा लिया गया है। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जिला एवं सत्र न्यायालय लाया जा रहा है। आरोपियों को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) निवेदिता सिंह की अदालत में पेश किया जाएगा। पेशी को देखते हुए न्यायालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में सभी आरोपियों को न्यायालय पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है, जहां आगे की न्यायिक कार्रवाई की जाएगी।