अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद अब पर्यटन और निवेश के अवसर बढ़ाने पर मंथन किया जा रहा है। शहर के सिविल लाइंस में एक होटल में ईको टूरिज्म विकास बोर्ड और एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ़ इंडिया की इमर्जिंग अयोध्या विषयक बैठक में इसकी संभावनाओं पर विमर्श हो रहा है। बैठक के पहले सत्र में कमिश्नर गौरव दयाल और महापौर गिरीश पति त्रिपाठी शामिल हुए। दूसरे सत्र में अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय और सचिव सत्येंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।