फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव आवास ने अयोध्या में विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति को परखा

रामनगरी अयोध्या में विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर समीक्षा बैठक करने प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन गुरु प्रसाद अयोध्या पहुंचे। विकास प्राधिकरण के सभागार में उन्होंने समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन गुरु प्रसाद ने कहा कि अयोध्या में मुख्य रूप से आवास विकास परिषद और विकास प्राधिकरण की जो परियोजनाएं चल रही हैं, उसका स्थलीय निरीक्षण किया गया है। परियोजनाओं को पूरा करने के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई किस स्तर पर पहुंची है, इसको देखने के लिए अयोध्या पहुंचा हूं। अयोध्या के विकास में आवास विकास परिषद की दोहरी भूमिका है। जो लोग अयोध्या में होटल वगैरह बना रहे हैं, उसके नियम सुगम बनाए जाएंगे। अभी बिल्डिंग बायलाज चेंज किया गया है, इसमें काफी बाध्यताएं होती थीं। अब होटल बनाने के लिए कुछ नियम सरल किए गए हैं। जो लोग किसानों से जमीन नहीं ले पा रहे हैं, उनको आवास विकास परिषद की तरफ से जमीन कैसे मुहैया कराई जाए, इसको भी देखा जा रहा है। आवास विकास परिषद में अभी 10 गांव और जुड़ने जा रहे हैं। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसकी प्रक्रिया शासन में अंतिम चरण में है। जो नया क्षेत्र जुड़ रहा है, उसका भी मास्टर प्लान बनाने की कार्रवाई चल रही है। अभी हम लोगों ने ड्राफ्ट बनाया है। आपत्तियां और सुझाव हम लोग ले रहे हैं। हमें उम्मीद है जल्द ही मास्टर प्लान फाइनल हो जाएगा। इसके बाद नक्शा पास होना भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें