अयोध्या के रुदौली नगर पालिका के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता जब्बार अली और कुछ सभासद धरने पर बैठ गए हैं। अध्यक्ष की ओर से पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। जमीन की कब्जेदारी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और पुलिस आमने-सामने हो गई है।