पहलगाम नरसंहार के विरोध में गोंडा में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय की अगुवाई में सभी लोग एकत्र हुए। एलबीएस चौराहे पर इकट्ठा होकर आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसके बाद शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान जिला संयोजक आकाश सागर, देवनारायण तिवारी, शिवकुमार शास्त्री, विपिन पांडेय, दिवाकर सोमानी, सुनील, बृजेश आदि रहे।