फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दें पीएम...,' अजय राय बोले- सरकार के साथ खड़ी है कांग्रेस

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 02:38 PM IST

यूपी के अयोध्या में सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला बहुत ही दुखद घटना है। केंद्र सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। मौजूदा समय में जो भी देश के खिलाफ हैं, उनको प्रतिबंधित करना चाहिए। अजय राय ने आगे बोलते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि जो भी घटनाएं हो रही हैं, उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 29 अप्रैल से उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा है। वह अमेठी और रायबरेली में रहेंगे। अजय राय ने बताया कि यहां के बाद राहुल गांधी कानपुर जाएंगे। वहां आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार वालों से मिलेंगे। अपनी संवेदना प्रकट करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार संविधान पर हमला हो रहा है। संविधान को बचाने के लिए आज देशभर में संविधान बचाओ रैली हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें