रामनगरी अयोध्या में मुसलमान पाकिस्तान के खिलाफ हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतर आए। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की निर्मम हत्या करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ मुस्लिम समाज ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाते हुए पंपलेट वितरित किए गए। इस दौरान तिरंगा लेकर अयोध्या के मुस्लिमों ने चौक के हसन खां मस्जिद से कैंडल मार्च निकालने के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। धर्म पूछ कर आतंकवादियों ने हिंदू भाइयों की हत्या की है।