फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पाली में 91.25 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

अयोध्या: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की पहली पाली बृहस्पतिवार को जिले के सभी 17 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार, पहली पाली में पंजीकृत 7,584 अभ्यर्थियों में से 6,921 परीक्षा में शामिल हुए, 663 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह उपस्थिति 91.25 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। प्रवेश से पहले पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की गहन जांच की गई। केंद्रों के बाहर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। अब दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय के 1 घंटा पहले ही केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें