अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि पश्चिम बंगाल से 140 करोड़ भारतीयों को अपमान करने का काम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधायक हुमांयू कबीर ने किया है। बाबर एक आंक्रांता और विदेशी लुटेरा था। उसके नाम से इस्लामिक स्ट्रक्चर स्थापित करना 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है। एक विधायक की ओर से यह कृत्य करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सेक्युलरिज्म का चोला पहनकर हिंदू-मुस्लिम एकता, गंगा-जमुनी तहजीब की बात करने वाले अब कहां हैं। क्या इस्लाम में और कोई महापुरुष नहीं, जिसके नाम पर इस्लामिक स्ट्रक्चर स्थापित किया जाए। एक लुटेरे के नाम पर स्ट्रक्चर स्थापित करना क्यों जरूरी है। भारत के हिंदुओ को भी इस बारे में सोचना पड़ेगा, नहीं तो देश हाथ से निकल जाएगा।