फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिल्कीपुर उपचुनाव: प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के बहाने ब्राह्मणों को साधने की कोशिश

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 04:05 PM IST

अयोध्या में मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित कर ब्राह्मण मतदाताओं को साधने की कोशिश की। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 70,000 से अधिक संख्या में ब्राह्मण मतदाता हैं। सम्मेलन में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में समूचे विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मण वर्ग के प्रभावी प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। इस सम्मेलन में उन्हें अपने क्षेत्र और गांव के ब्राह्मण समाज के सभी वोटरों का पांच फरवरी को मतदान सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस सम्मेलन का आयोजन गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की ओर से किया गया। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खब्बू तिवारी को लखनऊ में अपने आवास पर बुलाकर मिल्कीपुर उपचुनाव में ब्राह्मण वर्ग के मतदाताओं को लामबंद करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इस समय मिल्कीपुर उपचुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। सम्मेलन में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक खब्बू तिवारी के संयोजन में सम्मेलन हुआ है। गारंटी से कह सकता हूं कि क्षेत्रवाद, परिवारवाद और वंशवाद से ऊपर उठकर जनता जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा है। पीएम मोदी और सीएम योगी की लोकप्रियता और उनकी कल्याणकारी योजनाएं जनता और कार्यकर्ताओं की मेहनत की पराकाष्ठा के आधार पर भाजपा एकतरफा चुनाव जीतने जा रही है। सपा को सभी ने देखा है, उनके भ्रष्टाचार को भी देखा है। उनके जमाने में लोग माथे पर टीका लगाने से डरते थे। आज कुंभ, देव दीपावली और दीपोत्सव में सरकारी हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा होती है। सभी को बिजली मिल रही है। सभी को सम्मान मिल रहा है। भाजपा में महिलाओं को भी सम्मान मिल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें