फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाकुंभ के चलते राम मंदिर निर्माण कार्य प्रभावित : नृपेंद्र मिश्र

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है। बैठक शुरू होने से पहले सर्किट हाउस में राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि महाकुंभ के चलते राम मंदिर निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। महाकुंभ स्नान करने के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। दो लाख से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन रामलला के दर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा प्राथमिकता है। अधिक संख्या में पहुंचने पर राम मंदिर निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य रोक भी दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि आठ फरवरी के बाद राम मंदिर निर्माण में दोबारा गति आएगी लेकिन अभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें