फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलरों ने युवक को स्कॉर्पियो से कुचल दिया, दोस्तों की हालत नाजुक

रामनगरी अयोध्या में प्रॉपर्टी डीलरों ने लेनदेन के विवाद में तीन युवकों को स्कॉर्पियो से कुचल दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस पहले इसे हादसा बता रही थी। लेकिन, परिवार वालों के आरोपों और तहरीर के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की है। घटना में निखिल निषाद की मौत हुई है। वह मूल रूप से महाराजगंज थाना क्षेत्र के सोनेसा गांव का रहने वाला था। वहीं उसके दो दोस्तों की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में निखिल की मां आरती निषाद की तहरीर पर पांच नामजद एवं चार अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें