फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस नेता निर्मल खत्री बोले- सरकार के आठ साल का उत्सव गलत, चरम पर भ्रष्टाचार...कालाबाजारी व महंगाई

अयोध्या में गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा द्वारा योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर मनाए जा रहे उत्सव के गलत बताया। कहा कि आठ साल में सरकारी परीक्षाओं के कई पेपर लीक हुए। जब परीक्षा ही नहीं होगी तो भविष्य कैसे सुधरेगा? मनरेगा में 100 करोड़ रुपए बकाया है। डीएपी की कालाबाजारी बंद हो। गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि हो। उत्तर प्रदेश में 50 प्रतिशत राज्य सरकार का ऐसा बजट है जो बेकार होने जा रहा है। सद्भाव की स्थिति पर कहा कि संभल, कुशीनगर में बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के मस्जिद गिरा दी गईं। आगंनबाड़ी को किट वितरित करने पर बोले कि अरब देशों को खुश करने के लिए वितरण कर रहे हैं। सरकार की आंखों के तारे आईएएस अभिषेक प्रकाश कमीशनखोरी में फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसा कोई विभाग नहीं है, जहां कमीशनखोरी न हो। सरकार अल्पसंख्यकों पर दबाव बना रही है। कह रही है दबकर और डरकर रहना पड़ेगा। किसी की कब्र की खुदाई कराकर देश को आगे नहीं बढ़ा सकते। औरंगजेब की कब्र को ढूंढने वाले चंगेज खान की कब्र को भी ढूंढ़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें