फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के मसौदा में रोजगार मेले का आयोजन, 30 कंपनियों ने लिया साक्षात्कार

अयोध्या में विकासखंड मसौदा में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 30 से अधिक कंपनियों ने साक्षात्कार लिया। बीकापुर विधायक रामचंद्र यादव और सहायक निदेशक सेवायोजन मंडल देवब्रत के.के. ने साक्षात्कार का निरीक्षण कर युवाओं की परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं को कोई समस्या न हो। साथ ही, कंपनियों की कार्यशैली को लेकर आ रही शिकायतों को गंभीरता से देखने को कहा गया। शिकायतें थीं कि कंपनियां बोलते कुछ और हैं और वहां मिलता कुछ और है। विधायक ने ऐसी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। मेले में अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष निजामुद्दीन, बीडीओ रामाशीष और जिला सेवा योजन अधिकारी शैलेंद्र शुक्ला उपस्थित थे। दिनेश पाठक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें