फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का असर, अयोध्या में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू

अयोध्या में बुधवार को अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। यह कार्य सरस्वतीपुरम कॉलोनी और जनौरा बाईपास से देवकली तिराहे को जोड़ने वाली सड़क पर हो रहा है। सरस्वतीपुरम कॉलोनी में धनीराम का पूर्व पुरवा, बल्ली पटरी वाली गली, कोरखाना, स्वामी विवेकानंद कॉलोनी की मरम्मत की जा रही है। जनौरा बाईपास से देवकली तिराहे को जोड़ने वाली टूटी सड़क को गिट्टी मिट्टी डालकर समतल किया जा रहा है। इसके साथ ही, गली की अन्य टूटी हुई सड़कों को आरसीसी ढलाई करके बनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया है। ज्ञानू यादव, राम नवल, शशांक पांडे और अनीता सिंह ने कहा कि खबर प्रकाशित होने से उनकी सड़कें और गलियां बननी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें