फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुजरात से दौड़ लगाते हुए रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे धावक

रामनगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन की चाह हो तो कोई भी बाधा आड़े नहीं आ सकती। ऐसे ही दो धावक हैं, जो रामलला के दर्शन करने के लिए 1500 किलोमीटर दूर गुजरात के वापी से दौड़ लगाते हुए अयोध्या पहुंचे हैं। दोनों धावक प्रतिदिन 60 किलोमीटर की दौड़ लगाते थे। गुजरात के वापी से रामलला दर्शन के लिए 22 जनवरी को दोनों धावकों ने दौड़ शुरू की थी। यह वही तारीख है, जिस दिन भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। ठीक एक वर्ष बाद दोनों धावक रामलला दर्शन के लिए दौड़ लगाते हुए अयोध्या पहुंचे हैं। शहर के स्पोर्टस स्टेडियम में दोनों धावकों का स्वागत किया गया। दोनों धावकों ने बताया कि सनातन धर्म से जुड़ी हुई हमारी आस्था भगवान राम की नगरी की ओर खींच लाई। 1500 किमी की यात्रा कर वह अयोध्या पहुंचे हैं। अब रामलला के दर्शन करेंगे। इन दोनों धावकों के साथ कार से एक टीम भी चल रही थी, जो नाश्ता खाना और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही थी। वैसे तो इस दौड़ को मैराथन कहा जाता है लेकिन जब रामलला के दर्शन की चाह हो तो दोनों धावकों ने इसका नाम रामाथन कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें