फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद बार एसोसिएशन, अयोध्या के प्रतिष्ठापरक वार्षिक चुनाव के लिए मतदान जारी, मैदान में 45 उम्मीदवार

अयोध्या में फैजाबाद बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापरक वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। मतदान की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी। मतदान के बाद चुनाव परिणाम बुधवार को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में बार एसोसिएशन के कुल 2478 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 45 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए बार एसोसिएशन अध्यक्ष और उप निर्वाचन अधिकारी सूर्य नारायण सिंह की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान स्थल आचार्य नरेंद्र देव सभागार बनाया गया है, जहां मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 32 मतदान बूथ स्थापित किए गए हैं। चुनावी मुकाबला इस बार बेहद रोचक माना जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि महामंत्री पद के लिए आठ प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें