फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पहली बार किए राम दरबार के दर्शन

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार शाम अयोध्या पहुंचे। रामनगरी में सरयू के सुरम्य तट पर आयोजित सरयू महोत्सव में शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने रामलला के दर्शन किए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर में राजाराम के विराजमान होने के बाद पहली बार उनके दरबार का भी दर्शन मिला है। यह मेरा सौभाग्य है। मैं प्रभु के चरणों में प्रणाम करते हुए देश के सभी नागरिकों के लिए प्रार्थना करता हूं। सभी को सुख, संपत्ति और वैभव मिले। संकटों का नाश हो। भारत पूरी दुनिया में एक नंबर पर स्थापित हो। यूपी के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का कोविड खतरनाक नहीं है। ऐसा वैज्ञानिकों का भी मानना है। सर्दी, जुकाम और बुखार के साथ ही कोविड सीमित है। हम सतर्कता के साथ निगरानी कर रहे हैं। गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने वृद्धजनों से कोविड से सतर्क रहने की अपील की। डिप्टी सीएम ने कहा कि किसी को खतरा नहीं है। बचाव और जागरुकता की पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या में सीएचसी रुदौली के मामले की जानकारी मिली है। यहां से एक महिला डॉक्टर की ओर से गर्भवती को लौटा दिए जाने के बाद सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। यह बेहद शर्मनाक है। इसके लिए जिम्मेदार डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से अयोध्या के सीएमओ डॉ सुशील कुमार बनियान की ओर से फोन न उठाए जाने की भी शिकायत की गई। इस पर डिप्टी सीएम ने गहरी नाराजगी जताई। सीएमओ को स्पष्ट आदेश दिया कि ऐसा दोबारा न हो। इसे हर हाल में सुनिश्चितत किया जाए। सभी का फोन उठाएं और उनको संतुष्ट करें। यह योगी सरकार की पहली प्राथमिकता में शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें