फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के नामचीन कलाकार करेंगे श्रीराम की जीवन गाथा का जीवंत मंचन

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Sep 2025 04:05 PM IST

रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य इतिहास रचने के लिए तैयार है। इस बार अयोध्या की रामलीला बेहद खास होगी, क्योंकि पर्दे के सितारे मंच पर उतरेंगे और भगवान श्रीराम की जीवन गाथा का जीवंत मंचन करेंगे। 22 सितंबर से शुरू हो रही इस रामलीला में आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम दिखने के साथ भारतीय संस्कृति की गूंज सुनाई देगी। इस साल रावण दहन का दृश्य दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बनने वाला है। रामकथा पार्क में दो अक्तूबर को 280 फीट ऊंचे रावण, 190 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतले दहन किए जाएंगे। इन पुतलों का निर्माण दिल्ली के हिंदू और मुस्लिम कलाकार मिलकर कर रहे हैं, जो सांप्रदायिक सौहार्द की अनोखी मिसाल पेश करता है। विशेष प्रभावों से लैस इन पुतलों से रावण के मुंह से ज्वालाएं निकलेंगी, करुण रुद्रन गूंजेगा और आंखों से आंसू बहेंगे। यह तकनीक दर्शकों को एक सजीव और अद्भुत अनुभव देगी। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के नामचीन कलाकार रोज शाम सात बजे से रात 10 बजे तक मंच पर श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जैसे पात्रों की भूमिकाएं निभाएंगे। अयोध्या की इस फिल्मी रामलीला में जब आस्था, परंपरा और तकनीक का संगम होगा तो यह आयोजन यादगार बन जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें