फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण की आशंका पर किसानों का प्रदर्शन, एडीए उपाध्यक्ष से नोकझोंक

मधुवेंद्र सचान Updated Thu, 18 Jun 2026 03:06 PM IST

अयोध्या। गंजा और मलिकपुर गांव के किसानों ने भूमि अधिग्रहण की आशंका को लेकर बृहस्पतिवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के आवास का घेराव कर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और बाद में एडीए उपाध्यक्ष आईएएस अनुराज जैन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों और उपाध्यक्ष के बीच बहस भी हुई। किसानों का कहना था कि पूर्व में अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि दोनों गांवों की शेष भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। हाल में भूमि संबंधी पत्र मिलने के बाद किसानों में फिर से आशंका पैदा हो गई है। किसानों के सवाल पर एडीए उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भूमि अधिग्रहण का कोई प्रस्ताव नहीं है, केवल जांच और विभागीय स्तर पर पत्राचार किया गया है। बाद में एसडीएम सदर ने भी किसानों को आश्वस्त किया कि फिलहाल गंजा और मलिकपुर में किसी भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रस्तावित नहीं है। इसके बावजूद किसानों ने प्रशासन से लिखित आश्वासन देने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें