बेंगलुरु की सोलह मातृशक्तियों ने शनिवार को अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में भारत नाट्यम कला की प्रस्तुति श्रीराम जी को अर्पित की। ट्रस्ट की ओर से आयोजन सहयोगी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि नृत्योपासना कला कुटीर से ऊषा समेत सोलह मातृशक्तियों ने द्वितीय बेला में दो घंटे की नृत्योपासना की। इसके बाद प्रभु श्रीराम का दर्शन-पूजन किया।