फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: रामनवमी पर बेहद खास तैयारी, ड्रोन से भक्तों पर पड़ेंगी सरयू जल की फुहारें

जिला प्रशासन ने रामनवमी पर्व के लिए बेहद खास तैयारी की है। श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं पर ड्रोन के माध्यम से रामपथ पर सरयू के पवित्र जल की फुहारें डाली जाएंगी। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। रामनगरी में सोहर और भजन के साथ श्रीराम को समर्पित गीत गूंजेंगे। इस मौके पर श्रद्धालुओं को कई तरह की सुविधा भी प्रदान की जाएंगी। राम मंदिर में सुगम दर्शन के सभी इंतजाम रहेंगे। सरयू नदी में स्नान के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके प्रबंध किए जा रहे हैं। राम जन्मभूमि पथ पर शेड की व्यवस्था की जा रही है। हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग पर पेयजल के इंतजाम के साथ पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए मैटिंग बिछाई जाएगी ताकि पैदल चलने के दौरान उनके पांव न जलने पाएं। धूप से बचने के लिए शामियाना और टेंट भी लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें