फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट का आगाज, 14 टीमों के बीच होगा मुकाबला

एमएलके महाविद्यालय के खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हाकी टूर्नामेंट का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। 30 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देश की 14 नामचीन टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का उद्धाटन मैच पटना व गाजीपुर की टीमो के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि व आदिशक्ति मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने मशाल प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने शांति के प्रतीक कबूतर एवं रंग विरंगे गुब्बारे उड़ाकर टूर्नामेंट की सफलता की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण एवं बैज अलंकरण से अतिथियों का स्वागत किया। महाविद्यालय के प्रार्चाय प्रो. जेपी पांडेय ने स्वागत भाषण के जरिये टूर्नामेंट की रूपरेखा प्रस्तुत की। एनसीसी के कैडेटों ने मुख्य अतिथि को गॉर्ड आफ आनर दिया। महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की। महाविद्यालय के साथ ऋषभ संगीत विद्यालय, पायनियर पब्लिक स्कूल एवं ग्रेस पब्लिक स्कूल आदि के छात्र-छात्राओं ने गीत व नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव सेवानिवृत्त कर्नल आरके मोहंता, संयुक्त सचिव बृजेश सिंह, मुख्य नियंता राघवेंद्र सिंह, आयोजन समिति के सचिव डा. राजीव रंजन, डा. आलोक शुक्ल, बसपा नेता शाबान अली एवं डा. देवेंद्र कुमार चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें