फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: पहलगाम में हिंदू नरसंहार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली, बोले- पाक पर कब्जा कर अखंड भारत बनाएं मोदी जी

रामनगरी अयोध्या में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हिंदू नरसंहार को लेकर जन आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर धर्म सेना के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जन आक्रोश रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा गया है कि यह सही समय है और इस समय पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भारत को कब्जा करना चाहिए। अयोध्या में धर्म सेना के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली निकाली गई। शहर में प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। इसके दौरान संतों ने मांग की कि भारत से राष्ट्र विरोधी मुसलमानों को बाहर निकालना चाहिए। जो भारत विरोधी मुसलमान हैं, वो पाकिस्तान चले जाएं। कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर भी संत समाज आक्रोशित दिखा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की हत्या का जिम्मेदार जम्मू कश्मीर का मुख्यमंत्री है। उन्होंने सुरक्षा हटाई और इसके बाद इतनी बड़ी घटना हुई। संत समाज ने मांग की है कि पाकिस्तान पर कब्जा करके अखंड भारत का निर्माण प्रधानमंत्री करें। उनके साथ पूरा देश खड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें