श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष और मणि रामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास का 87वां जन्मोत्सव एक जून से 10 जून तक मनाया जाएगा। उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन एक जून को भव्य समारोह के बीच होगा। उद्घाटन समारोह में पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन से पांच जून के बीच कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस दौरान रोजाना कथा, योग, रामायण पाठ समेत अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। नौ जून को संत सम्मलेन होगा। इसमें देश-विदेश के संत मौजूद रहेंगे।