फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ अदालत में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित

एसीजेएम एकता सिंह की अदालत में पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की ओर से दिए गए बयान को लेकर दाखिल परिवाद में सुनवाई हुई। जज ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत छह मई को नेहा सिंह राठौर मामले पर फैसला देगी। परिवाद दाखिल करने वाले ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह व नेहा सिंह राठौर के अधिवक्ताओं ने दायर परिवाद पर तर्क पेश किए। वादी के अधिवक्ता ने नेहा सिंह राठौर के आतंकी हमले पर दिए गए बयान को देशद्रोह बताया और देश विरोधी बयान देने का आदतन अभ्यस्त बताया। वहीं, नेहा सिंह राठौर की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ने देशद्रोह कानून को सर्वोच्च न्यायालय की ओर से स्थगित किए जाने से परिवाद को दूषित बताया। न्यायालय ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद पत्रावली में आदेश पारित करने के लिए छह मई की तारीख नियत कर दी है। अंबेडकरनगर के महरुआ क्षेत्र के पकड़िया गांव निवासी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ देश विरोधी बयान सोशल मीडिया पर फैलाने का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें