फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: गोरखपुर की तर्ज पर अयोध्या की पुलिसिंग में बदलाव, शिकायत दर्ज कराने के लिए पर्ची सिस्टम लागू

रामनगरी अयोध्या में पुलिस ने एक विशेष पहल की है। अब फरियादियों को अपनी शिकायतों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर की विशेष पहल गोरखपुर की तर्ज पर की गई है। एसएसपी ने गोरखपुर में रहते हुए ही पर्ची सुविधा की पहल की थी, जो अब अयोध्या में भी लागू की गई है। अयोध्या पुलिस के पास आने वाला हर फरियादी जो किसी न किसी समस्या से पीड़ित रहता है और अपनी फरियाद लेकर पुलिस के पास इस उम्मीद से आता है कि उसकी शिकायतों की गंभीरता से जांच पड़ताल होगी और समस्याओं का निस्तारण होगा। इसको देखते हुए एसएसपी ने नई पहल शुरू की है। इसमें पुलिस के पास शिकायत लेकर जाने वाले फरियादी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक पर्ची कटेगी जिसमें फरियादी की फोटो, उसका नाम, पता व उसकी शिकायत दर्ज रहेगी। इसकी एक प्रति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कंप्यूटर में रिकॉर्ड के लिए फीड रहेगी। दूसरी प्रति फरियादी के पास रहेगी। वह अपनी समस्याओं के संबंध में कभी भी आकर अपनी समस्या के बारे में क्या निस्तारण हुआ, इसकी जानकारी प्राप्त कर सकेगा। यही नहीं अयोध्या के हर थानों पर एक पीले रंग की पर्ची भी फरियादी के लिए उसके प्रार्थना पत्र के अनुसार काटी जाएगी। इसकी एक प्रति थाने में रहेगी और दूसरी प्रति फरियादी के पास रहेगी। अब किसी को फरियाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फरियादी के रिकॉर्ड पर, उनकी समस्याओं को देखते हुए, कम से कम समय में जांच पूरी कर समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि शासन की सबसे उच्च प्राथमिकताओं में जनसुनवाई है। चाहे वह थाने हों और चाहे हमारे पुलिस ऑफिस हों, प्रार्थी वहां पर अपनी समस्याओं के साथ आते हैं। उनकी शिकायत की गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से जनसुनवाई होगी। जो भी पीड़ित पुलिस ऑफिस में आ रहे हैं उनके प्रॉपर रजिस्ट्रेशन के लिए एक स्लिप यहां पर जनरेट की जाती है। उसकी एक कॉपी प्रार्थी को दी जाती है और दूसरी कॉपी संबंधित जांच अधिकारी को भेजी जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें