फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, महाकुंभ स्नान के बाद रामनगरी पहुंचे श्रद्धालु

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। प्रयागराज से महाकुंभ स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अयोध्या का रूख कर लिया है। रामघाट से लेकर शहर में जगह-जगह लंबा जाम लगा हुआ है। रामलला के दर्शन मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। बैग स्कैनर पॉइंट से सुग्रीव किला तक आस्था में सराबोर राम भक्तों की लाइन लगी हुई है। अयोध्या धाम क्षेत्र में चार पहिया और दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंगलवार को देर रात से ही अयोध्या में प्रयागराज से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। ट्रेनों और बसों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें