फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: आर्मी चीफ जनरल अशोक राज बोले - भारत और नेपाल के संबंध हमेशा ही अच्छे रहे

नेपाल के आर्मी चीफ जनरल अशोक राज शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वे दोपहर बाद एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर बहुत खुश हूं। नेपाल व भारत के सांस्कृतिक व धार्मिक संबंध प्राचीन हैं। भगवान श्रीराम व माता सीता के विवाह से जो संबंध बना वह आज भी कायम है। त्रेतायुगीन संबंध सदियों बाद भी जीवंत हैं। भारत और नेपाल के संबंध हमेशा ही अच्छे रहे हैं, हम विश्वास जताते हैं कि यह संबंध निरंतर प्रगाढ़ होंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे रामलला के दरबार पहुंचे। रामलला के दर्शन कर आर्मी चीफ जनरल निहाल दिखे। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने राममंदिर मॉडल व रामलला का चित्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें