फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: 33 दिनों के बाद सामान्य हुई रामलला की दिनचर्या, विश्राम के लिए भी मिला वक्त

राम मंदिर में रामलला की दिनचर्या 33 दिनों के बाद सामान्य हो गई है। अब उन्हें विश्राम भी मिलने लगा है। इसके पहले प्रयागराज से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते रामलला लगातार 19 घंटे तक दर्शन दे रहे थे। नई व्यवस्था के तहत सोमवार को राम मंदिर में सुबह 6:30 बजे से दर्शन शुरू हुए। इसके बाद दोपहर में भोग आरती के बाद रामलला को विश्राम भी दिया गया। रात 10:00 बजे मंदिर बंद हुआ। इस बीच में जितनी भी आरती हुई और जितनी बार भोग लगा उतनी बार पट बंद करके रामलला को विश्राम दिया गया। फिलहाल श्रद्धालुओं के आने और जाने के मार्ग की व्यवस्था पहले जैसी ही प्रभावी है। दर्शन पथ से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। जबकि गेट नंबर तीन से निकासी हो रही है। यह व्यवस्था अभी भी भीड़ बरकरार रहने के चलते आने वाले कुछ दिनों तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें