फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर रामनगरी में दीपावली जैसा माहौल

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 22 जनवरी को पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी। ठीक एक साल बाद 2025 में 22 जनवरी को पहले तो सुबह से ही राम मंदिर में कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े और जब शाम हुई तो राम की नगरी में दिवाली जैसा माहौल दिखा। लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा की अंग्रेजी तिथि के अनुसार वाली पहली वर्षगांठ पर अपने घरों को बिजली की रंग बिरंगी सतरंगी झालरों से सजाया और घरों के सामने दीपक जलाए। इतना ही नहीं उत्साह के साथ आतिशबाजी भी की। शहर में कई जगहों पर भंडारे आयोजित किए गए। देर रात तक इन भंडारों में रामलला के आगमन की खुशी में प्रसाद वितरित किया गया। अयोध्या में इस समय हर तरफ खुशी का माहौल है। हर कोई 500 साल से अधिक के संघर्ष के बाद रामलला के आगमन की खुशियां मना रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें