फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : राहुल और सोनिया के खिलाफ चार्जशीट के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस ने रोका

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के मामले में अयोध्या में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन से निकलकर कचहरी की तरफ बढ़ रहे कांग्रेसियों को कोतवाली नगर पुलिस ने रिकाबगंज चौराहे पर ही रोक दिया। रिकाबगंज चौराहे पर पहुंचकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह व महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि ईडी की इस कार्य की कांग्रेस निंदा करती है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों निर्दोष हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जब तक चार्जशीट वापस नहीं होगी, पूरे देश में कांग्रेसियों का प्रदर्शन होता रहेगा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि कोई भी विपक्ष का नेता लोकसभा में पीएम मोदी का विरोध नहीं करता केवल राहुल गांधी हैं, जो लोकसभा में विरोध करने की हैसियत रखते हैं। इसीलिए जब चुनाव आता है तो केंद्र सरकार ईडी को सक्रिय कर देती है और अब बिहार का चुनाव आ रहा है तो ईडी की ओर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम चार्जशीट में दाखिल कर दिया गया ताकि बिहार के चुनाव में वे शामिल न हो पाएं। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि संवैधानिक संस्था ईडी का केंद्र सरकार दुरुपयोग करती आ रही है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि जब भी कोई चुनाव आता है केंद्र सरकार ईडी को सक्रिय कर देती है। अब बिहार का चुनाव आ रहा है तो ईडी को सक्रिय कर दिया गया है। राहुल गांधी एक बहादुर नेता हैं। लोकसभा में प्रधानमंत्री की नीतियों का जब विरोध करते हैं तो केंद्र सरकार ईडी को लगा देती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें