फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे मंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति कहा कि रामनगरी का विकास विपक्ष को खुद आकर देखना चाहिए

अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने अयोध्या पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए राष्ट्रसेवा का नया इतिहास बनाया है। गरीब, युवा, महिला और व्यापारियों के हित में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। अयोध्या प्रवास के दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. प्रजापति ने कहा कि विपक्षी नेताओं को अयोध्या आकर यहां हुए अभूतपूर्व विकास को देखना चाहिए। राम मंदिर निर्माण और विकास परियोजनाओं ने अयोध्या की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में होमगार्ड विभाग में भी बड़े बदलाव हुए हैं। जवानों के भत्ते, बीमा, प्रशिक्षण और आवासीय सुविधाओं में सुधार किया गया है। वर्ष 1962 के बाद पहली बार बड़े स्तर पर होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें