अयोध्या महोत्सव में कन्या पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान अयोध्या महोत्सव न्यास की ओर से दुरदुरिया पूजन के बाद दूसरा विश्व रिकॉर्ड 15,551 कन्याओं के पूजन का बनाया गया। यह आयोजन अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक महत्व को प्रदर्शित करने का एक अद्वितीय अवसर था। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने किया। उन्होंने बड़े पैमाने पर आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम को अयोध्या की भव्यता से जोड़ा और आयोजन समिति की सराहना की। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण और समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में दो विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है। पहला रिकॉर्ड दुरदुरिया पूजन व दूसरा विश्व रिकार्ड कन्या पूजन का है।