फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या में तीर्थ विकास की 98 करोड़ की 23 परियोजना स्वीकृत

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 08:30 PM IST

अयोध्या में योगी सरकार रामनगरी के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार योजनाओं को स्वीकृति दे रही है। शुक्रवार को तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के नियोजन व विकास समिति की बैठक हुई। इस दौरान कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि शासन ने लगभग 98 करोड़ की लागत वाली 23 परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी है। इसमें 10 परियोजनाओं की डीपीआर भी स्वीकृत हो चुके हैं। शेष अभी प्रक्रिया में हैं। राम की पैड़ी पर दर्शक दीर्घा, डिजिटल गैलरी, सेल्फी प्वाइंट और अन्य पर्यटन सुविधाओं के लिए कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में संबंधित आर्किटेक्ट से कहा कि ऐसी कार्ययोजना बनाई जाए कि राम की पैड़ी के दिखने वाले हिस्से बहुत ही उत्कृष्ट लगें। राम की पैड़ी पर प्रकाश व्यवस्था के लिए लगी सभी लाइटों की कमांड एक स्थान पर हो। यहां प्रस्तावित सभी कार्यों में आवश्यक रूप से सीसीटीवी व पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रावधान भी सुनिश्चित किया जाए। श्रंगी ऋषि आश्रम में कराए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा के दौरान आश्रम पर घाट के समानांतर बैठने के लिए बेंच व कैफेटेरिया के साथ शौचालय का भी प्रावधान किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें