फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में देवेंद्र सिंह चौधरी बोले- राम मंदिर दान मामले में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा रहा। सहादतगंज बाईपास पर महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा और कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। राम मंदिर दान मामले पर उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी गठित कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अयोध्या आकर केवल प्रोपेगेंडा फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। साथ ही दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और किसान मोर्चा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें