अयोध्या में दीपोत्सव की शोभायात्रा का शनिवार को रिहर्सल किया गया। शोभायात्रा साकेत महाविद्यालय से निकलकर राम की पैड़ी तक पहुंची। वैसे तो शोभायात्रा में 21 झांकी निकाली जानी है, लेकिन आज रिहर्सल के दौरान केवल सात झांकी निकाली गईं। लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल झांकी में आकर्षण का केंद्र बनी। शोभायात्रा में सात झांकी पर्यटन विभाग की होगी जो भगवान राम के जीवन पर आधारित प्रसंग की होगी। 14 झांकियां सूचना विभाग की हैं, जो नए भारत, नए उत्तर प्रदेश और नई अयोध्या में हुए विकास कार्य की झलक दिखाएंगी। रविवार सुबह 10 बजे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।