अयोध्या में नगर कोतवाली क्षेत्र के धार रोड स्थित दिलकुश कॉलोनी में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में तीन वाहनों में आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक एक युवक ने मोहल्ले में खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। घटना में एक मोटरसाइकिल और एक कार को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा, जबकि एक स्कूटी भी आंशिक रूप से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटें देख तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि युवक ने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया। क्षेत्राधिकारी नगर ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।