फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में शादी का कार्ड दिखाने पर मिलेंगे सिलिंडर

Bhupendra Singh Updated Fri, 10 Apr 2026 02:30 PM IST

रामनगरी अयोध्या में शादी-विवाह के बढ़ते सीजन के बीच गैस सिलिंडर की किल्लत को देखते हुए जिला आपूर्ति विभाग ने अहम कदम उठाया है। अब विवाह आयोजकों को शादी का कार्ड दिखाने पर जिला आपूर्ति कार्यालय से दो कमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे शादी समारोहों में गैस की कमी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि शादी के मौसम में अतिरिक्त गैस सिलिंडर की मांग को लेकर लगातार आवेदन मिल रहे थे। पहले ऐसी कोई विशेष व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई व्यवस्था के तहत अब आयोजक मेहमानों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त सिलिंडर की मांग भी कर सकेंगे, जिसे आवश्यकता के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और मांग के अनुसार नियमित सप्लाई जारी है। कंट्रोल रूम में अब तक 550 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से लगभग 80 प्रतिशत का निस्तारण किया जा चुका है। शेष शिकायतों के समाधान के लिए गैस एजेंसियों और डीलरों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। इस पहल से अयोध्या में विवाह आयोजकों को राहत मिलेगी। शादी समारोहों में गैस की कमी से होने वाली समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें