अयोध्या में रौनाही थाना क्षेत्र के संजयगंज बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर दो युवकों का तांडव देखने को मिला। दोनों ने दुकान पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और दुकान में लगी लोहे की जाली को तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ लात-घूंसों से मारपीट भी की, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग सहम गए और मौके पर भीड़ जुट गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।