फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में श्री राम अस्पताल में महापौर ने अत्याधुनिक रोटी मेकर मशीन की शुरुआत की

अयोध्या में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक और हाईटेक बनाने की दिशा में श्री राम अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए अत्याधुनिक रोटी मेकर मशीन की शुरुआत की गई है। इस नई व्यवस्था से अब कम समय में बड़ी संख्या में शुद्ध, ताजा और सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा।अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव और बढ़ती भीड़ के कारण स्थानीय लोगों के साथ बाहरी श्रद्धालु भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पाकशाला में हाईटेक रोटी मेकर मशीन स्थापित की है।इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल एक घंटे में करीब 1500 रोटियां तैयार कर सकती है। पहले भोजन तैयार करने में काफी समय लगता था, लेकिन अब मरीजों और उनके अटेंडेंट्स को समय पर गर्म और स्वच्छ भोजन मिल सकेगा। इससे अस्पताल की भोजन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और प्रभावी हो जाएगी। रोटी मेकर मशीन का उद्घाटन नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी वाई पी सिंह और सीएमएस भी मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी वाई पी सिंह ने बताया कि विचार-विमर्श के बाद यह मशीन लगाई गई है, जिससे भोजन व्यवस्था में तेजी और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित होंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें