फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में सरयू नदी में अब फ्लोटिंग बाथिंग कुंड में कर सकेंगे स्नान

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 05:43 PM IST

यूपी के अयोध्या में सरयू नदी में फ्लोटिंग बाथिंग कुंड का निर्माण किया जाएगा। यह कुंड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें एक समय में 300 श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। यह कदम अयोध्या के मेलों और धार्मिक आयोजनों की भीड़ को देखते हुए उठाया गया है। ताकि, श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक स्नान की व्यवस्था मिल सके। राम मंदिर निर्माण के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या के धार्मिक महत्व को बढ़ाने के साथ पर्यटन नगरी के रूप में भी सज-संवर रही है। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं के लिए एक नायाब कुंड का निर्माण कराने का फैसला लिया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि फ्लोटिंग बाथिंग कुंड में सेफ्टी बैरियर, रेलिंग, चेंजिंग रूम, बेंच, सोलर लाइट, इमरजेंसी सपोर्ट बोट व शॉपिंग की सुविधाएं प्रस्तावित हैं। इसके अलावा अन्य अत्याधुनिक इंतजाम भी किए जाएंगे। जो, इसे पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक बनाएंगे। यह कुंड न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगा बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें