फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या में सोलर ई रिक्शा चलाती नजर आएंगी महिलाएं, राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी

अयोध्या में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और यूपीनेडा की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को और सशक्त बनाने व जीविकोपार्जन के लिए 20 सोलर ई रिक्शा का वितरण किया गया। इनमें से चार ई रिक्शा को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अवध विश्वविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राज्यपाल ने ई रिक्शा में बैठकर विश्वविद्यालय परिसर में भ्रमण भी किया। नारी सशक्तिकरण के तहत अब शहर में महिलाएं ई रिक्शा चलाती नजर आएंगी। यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी पीएन पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को रोजगार के साथ उनके जीवन यापन के लिए व्यवस्था हो सके। ई रिक्शा पाने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं को तमाम तरह की सुविधा दी जा रही हैं। आज हम ई रिक्शा पाकर काफी खुश हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें