फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में सेफ्टी टैंक की सफाई में जहरीली गैस से हादसा, मकान मालिक की मौत

अयोध्या में नगर कोतवाली क्षेत्र के हैदरगंज नानकपुरा वार्ड में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टैंक में उतरे मजदूर आदर्श राजभर जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए मकान मालिक गौरव सोनी (पुत्र संतोष सोनी) भी टैंक में उतर गए, लेकिन वह भी गैस से बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां से गंभीर हालत में दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान गौरव सोनी की मौत हो गई, जबकि मजदूर की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मौके पर सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी, नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें