अयोध्या में शनिवार को मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों इनायतनगर ,खंडासा व कुमारगंज में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। कुल 38 लोगों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत की। इनमें एक भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। शनिवार सुबह शुरू हुए थाना समाधान दिवस में थाना इनायतनगर में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार सुनवाई करने पहुंचे, करीब दो घंटा सुनवाई कर वापस चले गए,तत्पश्चात एसडीएम न्यायिक प्रवीण कुमार सुनवाई करने पहुंचे।पूर्व की लंबित शिकायतों के निस्तारण न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए राजस्व निरीक्षकों की जमकर क्लास ली।क्षेत्र के 12 लोगो ने शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जिसमें एक भी शिकायत का निस्तारण मौकेपर नही हो सका। गोठवारा छोटकी भटौली गांव निवासी बृद्ध राम सेवक शिकायत लेकर पहुंचे,बताया कि विपक्षी राजितराम ने सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध कर लिया है।खूंटा गाड़कर भैंस बांधते है।चरही बना लिया है,11 अप्रैल को आयोजित थाना समाधान दिवस में भी शिकायत की थी ,समस्या का समाधान नही हुआ। सुनवाई कर रहे एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को प्रकरण के निस्तारण का निर्देश दिया।भागीपुर के शोभनाथ ने शिकायत किया कि गांव के राम उजागिर ने उनकी खतौनी में स्थित बांस कोठ से कई बांस चोरी से काट लिया,मना करनेपर मारने की धमकी देते है। एसडीएम ने टीम गठित कर प्रकरण के निस्तारण का निर्देश राजस्व निरीक्षक को दिया। थाना कुमारगंज में भी एसडीएम सुधीर कुमार व क्षेत्राधिकारी पियूष सुनवाई करने पहुंचे,कुछ ही देर में एसडीएम इनायतनगर के लिए निकल गए,सीओ ने लोगों की शिकायतों को सुना। क्षेत्र के 12 लोगों ने शिकायत की जिसमें एक भी शिकायत का निस्तारण मौकेपर नही हो सका। थाना खंडासा में थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने सुनवाई की। 14 मामले दर्ज किए गए, यहां पर एक शिकायत का निस्तारण मौकेपर कराया गया।