फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर दान राशि प्रकरण में एफआईआर और उच्चस्तरीय जांच की मांग

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दानराशि के कथित गबन एवं वित्तीय अनियमितताओं के मामले में विक्रम तिवारी ने कोतवाली अयोध्या और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने तथा निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के अनुसार मंदिर की दानराशि के प्रबंधन में अनियमितताओं और नकदी बरामदगी की जांच चल रही है तथा कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका भी जताई गई है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, ऐसे में दानराशि के दुरुपयोग अथवा गबन की आशंका अत्यंत गंभीर विषय है। विक्रम तिवारी ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच सीबीआई, ईडी, ईओडब्ल्यू अथवा अन्य सक्षम एजेंसी से कराने की मांग की है। साथ ही दानराशि के संग्रहण, गणना, परिवहन और बैंक में जमा करने की प्रक्रिया का विशेष ऑडिट कराने, सीसीटीवी फुटेज व डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग उठाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें