फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसान

Bhupendra Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 04:00 PM IST

अयोध्या में शहर के पेट्रोल पंपों पर पिछले दो दिनों से बड़ी संख्या में वाहन चालक लाइन में लगकर पेट्रोल-डीजल डलवाते नजर आए। भीड़ बढ़ने से कई पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पेट्रोल पंप मैनेजर और मालिकों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और नियमित रूप से सप्लाई आ रही है। अचानक तेल डलवाने वालों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाने से सभी को तुरंत तेल दे पाना मुश्किल हो गया, जिसके कारण कुछ समय के लिए कमी जैसी स्थिति दिखाई दी। पंप संचालकों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सामान्य रूप से ही तेल लेने की अपील की है। तारुन के स्थानीय बाजार स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पेट्रोल और डीजल लेने वालों की भीड़ बढ़ गई। अचानक बढ़ी भीड़ के चलते पंप परिसर में कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर डीजल भरवाने पहुंचे। इस दौरान ट्रैक्टरों की लाइन सड़क तक पहुंच गई, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। कई लोगों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि पंप कर्मचारियों ने बताया कि ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। भीड़ अधिक होने के कारण वितरण में समय लग रहा है, लेकिन सभी उपभोक्ताओं को क्रम से ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि इस समय रबी फसलों की कटाई के चलते डीजल की मांग बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि जनपद में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व व्यवस्था बनाए रखें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें