अयोध्या में पारिवारिक कारणों से नाराज होकर घर से निकली युवती ने शारदा सहायक बड़ी नहर में छलांग लगा दी। काफी प्रयासों के बाद उसे बरामद नहीं किया जा सका है। मामला पूरा बाजार विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा खानपुर पुरसाए गोविंदपुर का है। यहां की निवासी सविता गौड (20) पुत्री स्वर्गीय बजरंगी गौड शुक्रवार शाम करीब 3.00 बजे घर से निकली थी। वह बिल्हार घाट स्थित शारदा सहायक बड़ी नहर पहुंची। अचानक नहर में कूद गई। मौके से गुजर रहे राहगीरों को जब तक घटना का अंदेशा हुआ, तब तक युवती पानी में डूब चुकी थी। सूचना मिलने पर महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार शाम 6:00 से एसडीआरएफ की टीम रात 11:00 बजे तक खोज की परंतु सफलता नहीं हासिल हो सकी थी। शनिवार सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे तक यसडीआरएफ की टीम खोज कर रही है, परंतु कोई सफलता अभी तक नहीं मिली।