फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पूर्व पार्षद पर जानलेवा हमले से भड़के अधिवक्ता, कोतवाली घेरने का एलान

यूपी के अयोध्या में अधिवक्ता और भाजपा के पूर्व पार्षद पर जानलेवा हमले के मामले में शुक्रवार को फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या की बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि सोमवार को 11:00 बजे अयोध्या कोतवाली का घेराव किया जाएगा। इस दौरान कोतवाल मनोज शर्मा के निलंबन की मांग अधिवक्ता करेंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने बताया कि मामले में अयोध्या कोतवाल मनोज शर्मा की भूमिका संदिग्ध है। इससे पहले भी अधिवक्ता आलोक सिंह पर हमला हुआ था। लेकिन, कोतवाल ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इसके बाद धारा 156 के तहत कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ था। उसमें भी कई धाराएं हटा दी गईं। बाद में केस को हल्का कर दिया गया। मामले में भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इसके चलते विरोधियों के हौसले बढ़ गए थे। अधिवक्ता आलोक सिंह प्रॉपर्टी का भी काम कर रहे थे। उनके साथ उनके पार्टनर मोहित पांडेय भी काम कर रहे थे। दो अक्तूबर की देर रात अयोध्या कोतवाली के रामघाट क्षेत्र में दोनों साथ बैठे हुए थे। अचानक कहासुनी के बाद मोहित पांडेय ने आलोक सिंह को दो गोली मारी। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। इस समय लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी मोहित पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, बार एसोसिएशन की वकीलों ने बताया कि अयोध्या कोतवाल की भूमिका संदिग्ध है। इसको लेकर सोमवार को अयोध्या कोतवाली का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें