फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में प्रशासन ने सावन मेला के दौरान अफवाहों से सतर्क रहने की दी सलाह

सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। अयोध्या में श्रद्धालु आने लगे हैं। ऐसे में सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में चौक क्षेत्र में रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च निकालकर शहरवासियों के साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। लोगों को बताया गया कि वे सुरक्षित हैं। किसी तरह की अफवाह से बचें। सावन मेला के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भारी वाहनों को डाइवर्ट भी किया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे किसी के बहकावे में न आएं। अयोध्या में एक महीने सावन मेला चलता है। इसके लिए जिला प्रशासन व्यापक तैयारी कर रहा है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि सावन मेला की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग की पूरी तैयारी है। श्रद्धालु अयोध्या आएं और सुरक्षित सरयू स्नान करें। नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करें। रामलला, हनुमानगढ़ी व अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन करें और सुरक्षित व सुखद अनुभव के साथ अपने घर को वापस लौटें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें